Homeदेशअमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 154...

अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 154 लोग पुलिस हिरासत में; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Spread the love

वसुंधरा दीप डेस्क, चंडीगढ़। ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल लगातार पांचवें दिन पुलिस से बच कर फरार है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है और साथ ही जगह-जगह पर दबिश दे रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य में ‘शांति और सद्भाव’ को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित आवास पर पहुंची। गौरतलब है कि अमृतपाल 18 मार्च से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।
बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में जहां अमृतपाल के साथी गिरफ्तार हुए थे, तो वहीं वह खुद भागने में कामयाब हो गया था। फरार अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है और पंजाब में खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले रही है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!