पंडित राम सुमेर शुक्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ,खिलाड़ियों से मिलते मुख्यअतिथि

किच्छा। नगर के इंद्रा गांधी खेल मैदान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार व महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मोनिका गुप्ता ने स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया!
टूर्नामेंट का सेमीफाइनल बिंदुखत्ता व किच्छा के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पंद्रह ओवर में छः विकेट खोकर 191 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए किच्छा की टीम 110 रन पर सिमट गई। बिंदुखत्ता ने यह मैच 81 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। बिंदुखत्ता टीम के खिलाड़ी सती ने चार छक्के व चार चौके मारकर मैन आफ द मैच बने। मैच में अंपायर दिलीप सागर व अंशुल गंगवार ने अनुशासित मैच सम्पन्न कराया। मुख्य तिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार व महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मोनिका गुप्ता का टूर्नामेंट संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कमेटी के सदस्यों के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कल तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर खटीमा व बिंदुखत्ता के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, फाइनल मैच के मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोंड़ी जी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप अरोरा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जयसवाल, मुकेश कोली, सुरेंदर चौधरी, राजेश कुमार, विशाल गुप्ता, उमेश पाल, विशाल शर्मा, अमन सिंह विर्क, सुमित कुमार, दर्शन, दर्शन सागर उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement