शराब तस्करी में लिप्त बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा

शराब तस्करी में लिप्त बाइक सवार को पुलिस ने दबोचा

काशीपुर। वाहन चेकिंग के दौरान थाना कुंडा पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
कुंडा थाने में तैनात एसआई होशियार सिंह पुलिस टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय किलावली से डाम की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलदेव सिंह उर्फ देव पुत्र प्रीतम सिंह निवासी किलावली थाना कुंडा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement