अखिल भारतीय मजदूर परिषद (रजि) ने अजय सौदा बन्नू को किया उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

*अखिल भारतीय मजदूर परिषद (रजि) ने अजय सौदा बन्नू को किया उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त*

 

 

*काशीपुर। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे अजय सौदा बन्नू को अखिल भारतीय मजदूर परिषद (रजि.) का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही अजय बन्नू ने दावा ठोका कि सफाई कर्मचारियों के आड़े आने वाली हर दिक्कत को दूर करने के लिए वे पूर्व की भांति सतत् प्रयत्नशील रहेंगे। यहां नगर निगम रोड स्थित होटल पार्क व्यू में मीडिया से मुखातिब अजय बन्नू ने साफ कहा कि कुछ लोग सफाई कर्मचारियों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने की जुगत भिड़ाने में लगे हैं। यही कारण है कि उनकी कार्यशैली को पसंद न करने वालों ने अपने मनमाफिक काम न करने पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दो वर्ष के लिए पदमुक्त कर दिया गया। बन्नू ने कहा कि उनके कदम थमने वाले नहीं हैं। अखिल भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व वे बखूबी निभाएंगे और सफाई कर्मचारियों के साथ हरपल कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहेंगे। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पर तीखा हमला बोलते हुए अजय सौदा बन्नू ने कहा कि वेपिछले पांच साल से इस संगठन को मजबूत करते आ रहे थे। काशीपुर इकाई की जड़ें भी मजबूत की गईं, लेकिन उनके कार्यों को दरकिनार कर यह सिला दिया गया कि दो वर्षों के लिए पदमुक्त कर दिया गया। बन्नू ने कहा कि उन्हें पदमुक्त करने से प्रदेश की शाखाओं से जुड़े तमाम पदाधिकारी नाराज हो कर त्यागपत्र दे रहे हैं। हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने पांच साल में सफाई कर्मचारी संघ के हितार्थ कोई कार्य नहीं किया। न ही कर्मचारियों को चंदे का कोई हिसाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन में रहते उनका भी दम घुट रहा था, जिसमें निजी स्वार्थ का बोलबाला हो। बन्नू ने कहा कि अखिल भारतीय मजदूर परिषद की नीतियों से वे प्रभावित हैं और प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालते हुए सफाई कर्मचारी हित में नया एजेंडा तैयार करने में जुट रहे हैं। इस दौरान रामकुमार मरदान, अजय कुमार, बादल खत्री, मदन लाल राही, विनय चौधरी, गुड्डू साहिल, अंशु सौदा, अर्पित सौदा भी मौजूद रहे।*

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement