जे.पी.एस. रूद्रपुर ने लॉन्च माय करियर के सहयोग से करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग पर सेमिनार का आयोजन

जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को करियर के विषय में ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर अनेक कार्य शालाओं का आयोजन किया जाता है।

जे.पी.एस. रूद्रपुर ने लॉन्च माय करियर के सहयोग से करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग पर सेमिनार का आयोजन

इसी श्रृंखला में “लांच माय कैरियर” के सहयोग से करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग ( कैरियर चयन के लिए मार्गदर्शन और परामर्श) की सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है । यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से विद्यार्थियों को अपने कैरियर चुनने के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

वैश्विक मंच पर सफल कैरियर चयन के लिए लांच माई करियर के सहयोग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।इस सेमिनार को UCLA की प्रामाणिक, अनुभवी ,कुशल , योग्य सलाहकार एवं प्रशिक्षक सुश्री तूलिका कृष्णा एवं ऋषभ जैन ने संबोधित किया। उन्होंने युवा शिक्षार्थियों को उनकी रूचि का पता लगाने उनकी क्षमता का ज्ञान देने तथा सीखने के कौशल और उसके बेहतर तैयारी के संदर्भ में उपयोगी जानकारी प्रदान की। बदलते परिदृश्य में कैरियर के विभिन्न माध्यम उनसे जुड़े हुए देश-विदेश के शैक्षिक संस्थान, उनके प्रवेश की प्रक्रिया आदि के विषय में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के विषय में बताया। विद्यार्थियों को क्षमता और ज्ञान को परख कर उसका लक्ष्य निश्चित कर उसे भविष्य के तैयार करें।इसके लिए नवीं कक्षा से ही बेहतर विकल्पों के आधार पर पढ़ाई करनी चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी कैरियर संबंधी शंकाओं का समाधान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं ,अनुभवी सलाहकारों ,और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बच्चों के लिए बेहतर करियर विकल्प का चयन करना एक बड़ा प्रश्न है। इस दिशा में जेसीस ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान किया है।

विद्यालय प्रबंधन के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने वक्ताओं और अभिभावकों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर सफल कैरियर चयन के लिए लांच माई करियर का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के अंत में “लांच माई करियर “के कुशल सलाहकार सु श्री तूलिका कृष्णा ,श्री ऋषभ जैन ,नेशनल हेड श्री अमित मैध, बिजनेस हेड सुश्री पूजा काथपाल , बिजनेस डेवलप मैनेजरश्री रवि भट्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सेमिनार में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement