देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमें कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का तबादला हुआ है। जारी सूची के अनुसार बागेश्वर में डीपी जोशी को भेजा गया है। तो वहीं हरिद्वार में सीएमओ का चार्ज मनीष दत्त को दिया गया है। इसी तरह उत्तरकाशी में आरसीएस पवार सीएमओ बने हैं, वही अन्य सीएमओ के भी तबादले हुए हैं। जिसमे ऊधम सिंह नगर जिला भी शामिल है। जिसमें मनोज शर्मा को ऊधम सिंह नगर का प्रभार दिया है। जिसमे कई अधिकारियों को प्रभारी सीएमओ बनाया है।
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई सीएमओ के हुए तबादले, मनोज शर्मा बने ऊधम सिंह नगर के प्रभारी CMO






