20 सालों में भाजपा ने इतना काम किया कि शहर को क़स्बा बना दिया : मनोज जोशी

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने कहा है कि पिछले 20 सालों में भाजपा ने इतना काम किया कि ऐतिहासिक शहर काशीपुर कस्बा बना दिया। उन्होंने कहा कि लगातार काशीपुर के विकास का राग अलाफते आ रहे काशीपुर विधायक बतायें कि बीस साल में उनकी क्या उपलब्धियां रहीं। क्षेत्र का विकास करना तो दूर जन सामान्य के दु:ख-दर्द में भी विधायक ने कभी कोई भागीदारी नहीं की। कोरोना संक्रमण काल में विधायक ने जनता से पूरी तरह दूरी बनाये रखी। कांग्रेसी नेता श्री जोशी ने कहा कि काशीपुरवासियों का इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि उनके द्वारा चुना गया विधायक उन्हें नहीं पहचानता। श्री जोशी ने कहा कि 20 वर्षों तक हर मामले में जनता को गुमराह करने वाले विधायक अब अपने पुत्र को विधायक बनाने को लालायित हैं, लेकिन जनता उन्हें और उनके पुत्र को नकार रही है। काशीपुर के वर्तमान विधायक को विकास का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए जोशी ने अपेक्षा जताई है कि काशीपुर के अवरुद्ध विकास को रफ्तार देने के लिए काशीपुर के सम्मानित मतदाता 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में ही वोट देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement