विधानसभा चुनाव 2022: … तो ठुकराल ने लिया नाम वापिस

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल ने नाम वापिस ले लिया है। जिसके बाद संजय ठुकराल अपने भाई राजकुमार ठुकराल को चुनाव लड़ायेंगे। बता दें विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कटने के बाद उनके भाई संजय ठुकराल ने भी निर्दलीय नामांकन कराया था। जिसके बाद नाम वापसी के अंतिम दिन संजय ठुकराल ने अपना नाम वापिस ले लिया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement