NH-74 पर 10 टायरा डंपर के टायरों में लगी भीषण आग, बमुश्किल आग पर पाया काबू

बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर सुल्तानपुर पट्टी के पास 10 टायरा डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।

बता दें गुरमीत पुत्र बच्चन सिंह निवासी भगवानपुर जिला रामपुर मंगलवार की सुबह यूके 06 सीए 9605 गदरपुर से सुल्तानपुर पट्टी स्थित छोरी रोड स्टोन क्रेशर पर रेता लेने जा रहा था। तभी 10 टायर डंपर के टायरों में अचानक आग लग गई। डंपर में लगी आग को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे 112 पेट्रोलियम में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह व भारत नेगी ने स्थिति को संभाला और दमकल विभाग को सूचना दी। बाजपुर दमकल के इंचार्ज चंदन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement