103.14 ग्राम स्मैक के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार, देखें नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की वर्षभर की कार्यवाही

वसुन्धरा दीप ब्यूरो, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा नशा दूर करने व जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी है। जिसके तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 103.14 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें जिले के कप्तान पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी थाना चौकी को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके तहत एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ सिटी भूपेन्द्र सिंह ह धौनी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में व एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस रात्रि चैकिंग के दौरान एक अल्टो वाहन में अवैध स्मैक को पिता एवं पुत्र के द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये इन्द्रानगर चौक पोस्ट से 30 मीटर आगे थाना वनभूलपुरा जनपद नैनीताल मे गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त द्वारा स्मैक को बाहर से लाकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर घरेलू उत्पादों के साथ चोरी छिपे लोगों को बेच रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात करने पर पता चला कि शाकिर उर्फ बबलू नशे के केस में कई बार जेल भी जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभियुक्त शाकिर हुसैन उर्फ बबलू पुत्र नजाकत हुसैन नि0 ला0 न0 18 वार्ड न0 20 थाना वनभूलपुरा उम्र 46 वर्ष के कब्जे से 62.80 ग्राम स्मैक व अभियुक्त साहिब पुत्र शाकिर हुसैन उम्र 21 वर्ष नि0 उपरोक्त के कब्जे से 40.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई पंकज जोशी, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा, एसओजी नैनीताल टीम से प्रभारी एसओजी राजवीर नेगी, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल अनिल गिरी, कांस्टेबल अशोक रावत एसओजी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी एसओजी शामिल रहे।
बता दें नैनीताल पुलिस द्वारा वर्षभर में नशा तस्करों व नशाखोरों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने 1 जनवरी 2022 से 5 दिसंबर 2022 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 मुकदमों में 27 अभियुक्तों के पा से 21 किलो चरस, 1 अभियोग में 1 अभियुक्त के पास से 541 ग्राम स्मैक, 109 मुकदमों में 134 अभियुक्तों के पास से 4 किलो 774 ग्राम स्मैक, 10 अभियोग में 13 अभियुक्तों के पास से 128 किलो 800 ग्राम गांजा, 26 अभियोग में 39 अभियुक्तों के पास से 3365 नशीले इंजेक्शन बरामद किये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement