पीरुमदारा स्थित ग्रीन फील्ड अकैडमी सीबीएसई इंटर स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पीरुमदारा स्थित ग्रीन फील्ड अकैडमी सीबीएसई इंटर स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

 

 

रामनगर। पीरूमदारा स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी सीबीएसई इंटर स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 के बालक व बालिका वर्ग ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक शिशुपाल सिंह रावत ने करते हुए कहा कि छात्र छात्राओ के जीवन में पढ़ाई के साथ ही खेलों का भी महत्व है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें बालक वर्ग की चार टीमों ने व बालिका वर्ग की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में कक्षा 12 ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 9 के बालको ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 12वीं ने हासिल किया तथा दूसरा स्थान कक्षा 10वीं ने हासिल किया। कक्षा 9 को हराकर कक्षा 12वी ने फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक *शिशुपाल रावत मुख्य अतिथि गौरव रावत पीटीआई, कमलेश पाण्डेय पीटीआई, गुरमीत सिंह, स्कूल के स्टाफ सदस्य अवधेश कुमार, शुभम सत्यवली, गुरनीत कौर, सर्वश्रेठ बेलवाल, आँचल रावत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement