अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन क्रैकडाउन, एनबीडब्ल्यू एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के वारंटी सुनील पुत्र सूरज निवासी ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी तथा धारा 323/504/506 आईपीसी के मुकदमे में वारंटी लवप्रीत पुत्र स्व. प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पच्चा वाला कुंडेश्वरी को गिरफ्तार कियाहै। गिरफ्तारी पुलिस टीम कुंडेश्वरी चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, गजेंद्र गिरी, त्रिभुवन, हरी सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement