पंतनगर ब्रेकिंग : SSP की सख्ती पर हुई त्वरित कार्यवाही, यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर टांडा बैरियर के पास से गिरफ्तार

पंतनगर, वसुन्धरा दीप न्यूज। बीते दिनों पंतनगर विश्वविद्यायल में छात्रा के साथ हुई अभद्रता मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी डॉ. दुर्गेश कुमार को मुकदमा दर्ज होने के 14 घण्टे के भीतर टांडा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी डॉक्टर यहां से भागने की फिराक में था, जो अब पुलिस की हिरासत में है।
ज्ञातव्य हो गत दिवस पंतनगर कृषि अस्पताल में तैनात डॉक्टर दुर्गेश कुमार पर एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया था, जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिसके बाद आज आंदोलनरत छात्रों की बात को जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गंभीरता से सुना। जिसपर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग करने लगे और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया। टीम में पंतनगर थानाध्यक्ष राजेद्र डांगी, पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट व सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार व उनकी टीम मौजूद रही। टीम ने बेहतरीन कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के 14 घण्टे में आरोपी डॉ. दुर्गेश कुमार को टांडा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया।
जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय में तैनात चिकित्सक पर एक छात्रा ने यौन शोषण व अश्लील हरकतों का आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज होने के 14 घण्टे बाद आरोपी डॉक्टर को टांडा बैरियर से गिरफ्तार किया है, जोकि कहीं भागने की फिराक में था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement