आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की हुई मौत

आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की हुई मौत

काशीपुर। आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। जसपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोगपुर नंबर एक निवासी करीब 24 वर्षीय तारासिंह पुत्र गुरमीत सिंह रविवार देर सायं बाइक पर सवार होकर जसपुर जा रहा था कि रास्ते में मेघावाला गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में तारासिंह गंभीर जख्मी हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर ले जाने पर डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे काशीपुर ला रहे थे कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement