Homeउत्तराखंडदेवभूमि महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में उत्तरायणी के अवसर पर सांस्कृतिक...

देवभूमि महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में उत्तरायणी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

देवभूमि महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में उत्तरायणी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्वती गीतों के साथ साथ पारंपरिक वेशभूषा में पर्वतीय समाज की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,वरिष्ठ अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश पंत,पूर्व मंडी सभापति गुड्डू तिवारी एवं कार्यक्रम आयोजक हंसी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अपने आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी दे। उन्होंने कहा कि देवभूमि महिला उत्थान समिति द्वारा बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जा रही है,ये एक अच्छी पहल है।वही देवभूमि महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष हंसी बिष्ट ने बताया कि देवभूमि महिला उत्थान समिति द्वारा पर्वती समाज द्वारा मनाए जाने वाले सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है ताकि जो हमारे समाज के बच्चे हैं उन्हें हमारे समाज एवं संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके और आगे चलकर वह भी अपनी अगली पीढ़ी को इसकी जानकारी दे सके।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!