काशीपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

खबरे शेयर करे -

काशीपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

 

 

काशीपुर। कांग्रेस अब नाक रगड़ो यात्रा भी निकाले तो कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह तंज कसा।जाट महासभा के प्रांगण में सांगठनिक जिले काशीपुर की नयी कार्यकारिणी के स्वागत समारोह में काफी देर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कुमाऊँनी रीति रिवाज के साथ पिछौड़ा पहनी हुई महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत करना तथा इन चुनावों में बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। आज यहाँ काशीपुर जिले की नये संगठन की टीम व प्रदेश स्तर पर मनोनीत विभिन्न मोर्चे के नेताओं से संवाद करने आये हैं, क्योंकि संगठन को मजबूत करना पहला कर्तव्य है। कर्तव्य है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तो कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं, वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता रुष्ट हो रहे हैं। उत्तराखंड के कई कांग्रेस नेताओं के आवेदन उनके पास आ रहे हैं। इतने लोग कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं कि हम समझ नहीं पा रहे कि किसे लें और किसे नहीं। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से इस मामले में निर्णय लिया है वह आप लोग देख चुके हैं। बाकी पीठ का जो फैसला है, उस पर वह कुछ नहीं कहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, मेयर ऊषा चौधरी, दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, बाजपुर से राजेश कुमार, अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पुष्कर बिष्ट, मनोज जग्गा, मोहन बिष्ट, मंजू यादव, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल आदि थे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *