Homeउत्तराखंडपैसों के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या का पुलिस ने किया...

पैसों के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा ,,दो सगे भाइयों सहित ०३ लोगो को किया है गिरफ्तार

Spread the love

पैसों के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा ,,दो सगे भाइयों सहित ०३ लोगो को किया है गिरफ्तार

थाना पंतनगर क्षेत्र में हुए मर्डर का उधम सिंह नगर ने किया खुलासा।

पैसों के लेनदेन के विवाद में की गई थी यशवंत की हत्या।

हत्या करने वाले दो सगे भाइयों सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आरोपियों से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद।

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में हुए मर्डर का पुलिस ने आज किया खुलासा बता दे की थाना पन्तनगर संजय वन में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थीं जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर गई। पंत नगर पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा आदि की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त दिनांक 28/ 8/2023 को मृतक के भाई द्वारा मृतक की पहचान यशवन्त गौड़ पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम सतबूंगा थाना मुक्तेश्वर के रूप में की गई, जिस संबंध में थाना पन्तनगर में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर FIR NO- 161- 2023 धारा 302, 201 भादवी बनाम गौरव सिंह आदि पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. गौरव सिंह पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह विष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 2. संजय बिष्ट उर्फ संजू पुत्र स्व हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, 3. मुदित हर्ष गौड़ पुत्र प्रकाश गौड़ निवासी सदबूंगा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ दिनांक 29/8/2023 को टाण्डा जंगल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त गौरव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक बस उर्फ यशवन्त गौड़ ने मेरे 50 हजार रुपये देने थे, युसू उर्फ यशवन्त गौड़ मुझे गालिया देता था यह बात मेरे दिल को चुभ गयी मैने उसकी छाती में चाकू घुसेड दिया व घुसू उर्फ यशवन्त गौड़ के शव को हम लोगे ने टांडा बैरियर चौकी से करीब आधा किलो मीटर नीचे आकर सड़क किनारे फेक दिया। पुलिस ने बताया की अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू और कपडे बरामद किये जा चुके है। नाम / पता अभियुक्त : —
(1) गौरव सिंह बिष्ट पुत्र स्व हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम लेटीलूंगा, पोस्ट भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर उम्र 28
(2) मुदित हर्ष गौड़ पुत्र प्रकाश गौड़ निवासी सदखूंगा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष
(3) संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह निवासी ग्राम लेटीनूंगा, ससबैनी, पोस्ट भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर उम्र 26 वर्ष
अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास
गौरव सिंह विष्ट —-
(1)   1 FIR NO 26/ 18 US 304 (B) IPC थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल
(2) FIR NO 3/12, पटवारी क्षेत्र मुक्तेश्वर
(3)   FIR NO- 161/23 U/S 302/201 IPC.

बरामदगी
(1) घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट स्विफ्ट कार
(2) एक अदद आला कत्ल चाकू


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!