सामान नागरिक संहिता कानून बनाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य: महेंद्र भट्ट

रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रुद्रपुर प्रवास पर हैं। जहां शहर स्थित एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पत्रकारों से मुखातिब हुए और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। कहा कि सामान नागरिक संहिता कमेटी गठन करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। सामान नागरिक संहिता की कमेटी निरंतर जनपदों में जाकर सुझाव ले रही है। वहीं धर्मांतरण को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना दिया गया है, जिससे अब जबरन धर्मांतरण पर सजा का प्रावधान है। वहीं नौकरियों में भी आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जल्द ही सशक्त संगठन सशक्त बूथ कार्यक्रम चलाने जा रहा है, जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर बूथ स्तर पर कार्य किया जायेगा।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री अमित नारंग, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, वेद ठुकराल, राजू साहा, धीरेश गुप्ता, मयंक कक्कड़, विवेकदीप सिंह समेत मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement