पुलिस ने महिला से गाली-गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रावत नामक शख्स के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

 

काशीपुर। महिला से गालीगलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रावत नामक शख्स के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस को दी तहरीर में राजमाला पत्नी भूरा दिवाकर निवासी ग्राम गोपीपुरा पाण्डेय कॉलोनी ने कहा कि उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। बीती 2 जून की सांय वह घर के लिए सड़क पर घास काटने गयी थी कि घर के सामने ही रहने वाला रावत नामक शख्स घास काटने से मना करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि वह अपने घर से घास काटने वाला धारदार हथियार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनो हाथ पैरो व कमर में गंभीर चोट लगी और दाहिने हाथ की अंगुली टूट गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement