सुनिए क्या बोले  पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार.. 

बाजपुर। भारतीय राजनीति के शिखर स्तम्भ, राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपाईयों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। नगर के वार्ड नं.3 मौ. रामभवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सूत्रधार स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्र समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे जनप्रिय लोकनायक स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने दृढ़ निश्चयों एवं सकारात्मक सोच से सम्पूर्ण देश की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया। उन्होंने भारतीय राजनीति में राजनैतिक शुचिता और अपने कुशल नेतृत्व से देश में सुशासन को चरितार्थ किया। दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन दास गोयल व संचालन नामित सभासद विमल शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर विकास गुप्ता,गुलाम मुस्तफा,महेश राठौर,गनेश यादव, अमित चौहान,हेम काण्डपाल,शिवम दिवाकर, सुखविन्दर सिंह, रितेश शर्मा, राजू पंडित, मिन्टू चन्द्रा, इदरीश अहमद, संजीव सक्सैना, मुरारी मास्टर, राजेश वर्मा आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement