धूम धाम से मनाया गया इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस

बाजपुर।उत्तराखंड के गांधी श्री इंद्रमणि बडोनी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रमों की धूम मच गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील खन्ना तथा प्रधानाचार्या डॉ० प्रीती रस्तौगी द्वारा बडोनी के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण करके किया गया ,कार्यक्रम का संचालन कुमांऊनी भाषा में रेखा उपाध्याय द्वारा किया गया ।

कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता में सपना प्रथम हिना द्वितीय उसरा तृतीय स्थान पर रहीं , कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता में निशा प्रथम चारु द्वितीय रिद्धि राणा तृतीय स्थान पर तथा निबंध प्रतियोगिता में शबनम प्रथम जिज्ञासा द्वितीय कोमल तृतीय स्थान पर रही ऐंपण लोकगीत,लोक नृत्य तथा मंगल गीत प्रतियोगिता करवाई गई कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement