सुल्तानपुर पट्टी मे हो रहा है उच्च न्यायालय के आदेशो का उल्लंघन, जमकर हो रहा खनन

सुल्तानपुर पट्टी। प्रशासन व राजस्व विभाग की लगातार कोशिश के बाद भी खनन माफिया हाई कोर्ट के आदेशो का उल्लंघन कर रहे हैं। पूर्व में हल्दुचौड हल्द्वानी निवासी0 गगन परासर व अन्य की जनहित याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने सुनबाई की और साथ ही उत्तराखंड की सभी नदियो मे मशीन द्वारा खनन पर रोक लगाई और सभी जिलाधिकारियो को नदी तट पर लगी मशीनो को सीज कर रोक लगाने के आदेश दिए थे लेकिन सुल्तानपुर पट्टी मे खनन माफिया आज भी फोर बाई फोर से 20 से 30 फिट गहरे गड्ढे करके अवैध खनन कर रहे है। साथ ही क्षेत्र मे पानी की कमी हर साल बढ़ती जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगो को पीने के पानी की भी हर वर्ष परेशानी उठानी पड़ती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement