बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो एवं निकाय के कर्मियो द्वारा किया गया ट्रेलर द्वारा परीक्षण

बाजपुर। मनोज दास अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बाजपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में परागना बाजपुर के अंतर्गत स्थित स्थानीय निकाय क्रमश नगरपालिका परिषद बाजपुर नगर पंचायत केलाखेड़ा एवं नगर पंचायत सुल्तानपुर के अंतर्गत पिछड़ी जाति वर्ग की घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर जोकि बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो एवं निकाय के कर्मियो को ट्रेलर द्वारा परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत मे समस्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर से निर्धारित समय के अंतर्गत उक्त पिछड़ी जाति वर्ग के व्यक्तियों के अध्ययन हेतु सर्वेक्षण करने हेतु अनुरोध किया गया।
श्री मनोज दास ने नगर वासियों से अपील की। कि नगर के 13 वार्डों के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण का कार्य करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकार्तियों की ड्यूटी लगाई गई है ।दिनांक 7-1- 2023 से समस्त आंगनबाड़ी घर-घर जाकर उक्त सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। समस्त नगरवासियों एवं सम्मानित सभासदगणो से अनुरोध किया कि उक्त सर्वेक्षण कार्य में नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकार्तियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement