छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र राहुल सिंह ने नेशनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया

काशीपुर। कटोराताल स्थित छावनी चिल्ड्रन एकेडमी का नाम एक बार फिर रौशन हुआ है। एकेडमी के छात्र राहुल सिंह ने सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल लेबल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर एकेडमी का नाम रौशन किया है। एसजी पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद द्वारा 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित सीबीएसई नेशनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राहुल सिंह ने अंडर 68 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी प्रबंधन से श्रीमति कामाक्षी सिंह, एनसी सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सपरा, स्पोर्ट्स एकेडमी से आशीष कुमार सिंह व स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर तरुण पोपली, पवन बिष्ट आदि समस्त टीचर्स ने राहुल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement