अघोषित विद्युत कटौती बंद करें : बाजवा

अघोषित विद्युत कटौती बंद करें- बाजवा*

*भीषण ठंड में विद्युत कटौती से आम जनमानस का जीना दूभर*

*विधुत कटौती बन्द न हुई तो होगा आंदोलन*

 

बाजपुर।क्षेत्र में हो रही लगातार अघोषित विद्युत कटौती आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है लेकिन बिजली विभाग कतई गंभीर नहीं है विद्युत कटौती के चलते यहां घरेलू कार्य में गृहणियों को मुश्किल हो रही है वही स्कूली बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी चल रही है जो लगातार प्रभावित हो रही है।

आम आदमी पार्टी अनुशासन समिति के अध्यक्ष किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहलाने वाले उत्तराखंड में इस तरह से अघोषित विद्युत कटौती करना किसी के गले नहीं उतर रहा।

उत्तराखंड सरकार को इस विषय पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए और विद्युत कटौती को बंद किया जाना चाहिए।विद्युत विभाग विद्युत दरें बढ़ाने के लिए जितनी तत्परता दिखाता है उतनी ही तत्परता विद्युत कटौती बंद करने के लिए दिखानी चाहिए। आज जनमानस का दैनिक जीवन बिजली के बिना अस्त व्यस्त हो रहा है

उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती बंधना की गई तो सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement