सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन* *”61% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

*सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन* *”61% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण”*

 

 

काशीपुर । बाजपुर रोड़ स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर आर. एन.सिंह प्राचार्य (लॉ) ने बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में 61 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें कि 24 फीसदी छात्रों के 70% से अधिक अंक हैं। प्रियंका कांडपाल 76 फिसदी अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही, जबकि द्वितीय स्थान पर 74.1 फीसदी अंको के साथ संयुक्त रूप से काजिया परवीन , मनतशा सैफी और श्रेया प्रजापति रही। और तृतीय स्थान पर 72.2 फीसदी अंको के साथ अभिनव अग्रवाल और बबीता पपने स्यूंक्त रूप से रहे। छात्र छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती बिमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय, निदेशक केवल कुमार ,प्राचार्य (लॉ) डॉक्टर आर एन सिंह , निदेशक प्रशासन (लॉ) पीके बक्शी, प्राचार्य (यू जी) डॉक्टर निमिषा अग्रवाल एवं लॉ विभाग के रजिस्ट्रार सुधीर कुमार दुबे सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement