विद्युत कटौती से नाराज महुआ खेड़ा गंज निवासियों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

  • विद्युत कटौती से नाराज महुआ खेड़ा गंज निवासियों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

 

 

काशीपुर। दस से भी अधिक घंटे बिजली गुल रहने से महुआखेड़ागंज पालिका क्षेत्र के लोगों का पारा हो गया। उन्होंने जेई को ज्ञापन सौंप कटौती बंद न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। महुवाखेड़ा गंज के तमाम लोग आज बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र में रोजाना दस-बारह घंटे अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे आम जनता त्रस्त है, जबकि उद्योगों को लगातार बिजली सप्लाई दी जा रही है। रोषित लोगों का कहना था कि रोजाना इतनी कटौती के बाद भी सप्ताह में एक-दो दिन पूरा दिन बिजली गायब रहती है। आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक इस क्षेत्र में कटौती की जा रही है। जिससे लोगों में रोष है। उन्होंने जेई दीपक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेता हबीबुर्रहमान बबलू, बसपा नेता सलीम अंसारी, सभासद मोहम्मद रिजवान, अनीस अहमद, मुजफ्फर अली, इमरान मलिक, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सलमान मलिक, रॉकी जाटव, प्रशांत अंबेडकर, नईम अहमद आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement