राम भवन धर्मशाला में हुआ उत्तरायणी कौतिक मेले का आयोजन

बाजपुर। राम भवन धर्मशाला में उत्तरायणी कौतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बाजपुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया, वही कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बता दें कि बाजपुर में पर्वतीय समाज के लोगों द्वारा राम भवन धर्मशाला में उत्तरायणी कौतिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान कलाकारों ने सुंदर छोलिया नृत्य, मां नंदा देवी राजजात यात्रा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से पर्वतीय समाज के लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में लेखपाल भर्ती के पेपर लीक हुए है इससे प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी और मामले को सदन में भी उठाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement