आगामी उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

 

काशीपुर। आम आदमी पार्टी की एक बैठक बाजपुर रोड पर पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में विचार विमर्श हुआ। साथ ही निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर उन्हें पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ाएगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आहवान करते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियां जनसाधारण तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी, औद्योगिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस चौधरी, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता टम्टा बाजवा, प्रभारी नई दिल्ली सुरजीत अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष बाजपुर राजेंद्र सिंह बेदी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदन सूर्यवंशी, धनंजय कुमार, बिट्टू कुमार, राज किशोर सिंह, पंकज रोटी, बब्बू भाई, सचिन नवीन, नितिन पाराशर, एकांत सपरा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement