समर स्टडी हॉल के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने बालक वर्ग में एथलेटिक प्रतियोगिता 3000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

समर स्टडी हॉल के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने बालक वर्ग में एथलेटिक प्रतियोगिता 3000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

 

काशीपुर। लारेंस एकेडमी बुलंदशहर में 27 से 29 जनवरी तक सीबीएसई द्वारा XIX सीबीएसई एथलेटिक कलस्टर का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून रीजन के अण्डर-17 बालक वर्ग में 377 स्कूलों के 2777 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें समर स्टडी हॉल स्कूल कुण्डेश्वरी, काशीपुर के छात्र सक्षम प्रताप सिंह पुत्र जितेन्द्र चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। सक्षम प्रताप सिंह ने सीबीएसई एथलेटिक कलस्टर प्रतियोगिता 3000 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। समर स्टडी हॉल स्कूल कुण्डेश्वरी के छात्र सक्षम प्रताप ने अपने वर्ग में सभी छात्रों को पराजित कर आगे होने वाली सीबीएसई नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रवेश किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता सिंह एवं प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सक्षम प्रताप सिंह की प्रशंसा की एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement