जाते जाते अमर हो गई वीरा देवी की आँखें, मरणोपरांत परिवार ने कराया नेत्रदान; दो लोगो को मिलेगी रोशनी

रुद्रपुर। वसुंधरा फेज -01, निवासी प्रीतम जुनेजा एवं सुरेश जुनेजा की माता वीरा देवी मरणोपरांत दो लोगों को रोशनी दे गई। मरणोपरांत वीरा देवी द्वारा नेत्रदान दिवस के मौके पर दो लोगों को नेत्रदान कर मिसाल कायम कर गई। बता दें वीरा देवी का आकस्मिक निधन 10 जून को सुबह 07 बजे हो गया था। उनके परिवार ने स्व० माता जी वीरा देवी जुनेजा जी के नेत्रदान हेतु भारत विकास परिषद संस्था के सदस्य अमित गम्भीर एवं संजय जी से चर्चा की। तत्पश्चात संस्था द्वारा सी एल गुप्ता आई बैंक से संपर्क किया व आई बैंक की टीम द्वारा सफलता पूर्वक नेत्रदान करवाया।

जाते जाते अमर हो गई वीरा देवी की आँखें, मरणोपरांत परिवार ने कराया नेत्रदान; दो लोगो को मिलेगी रोशनी
स्वर्गीय श्रीमती वीरा देवी।

इनके परिवार के द्वारा इस पुण्य कार्य से दो लोगो को इस दुनिया को रोशनी मिलेगी। दुख की इस घड़ी में भी सामाजिक हित को सर्वाेपरि रखते हुए पुत्रों ने माता का नेत्र दान करवाया।
इस दौरान नेत्रदान दिवस के इस अवसर पर भारत भूषण चुग, संजय ठुकराल, प्रीत ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, गुलशन छाबड़ा, अमित हंडा, सतीश घीक, प्रवीण घीक, डॉ धनंजय, सागर जुनेजा, अंकित जुनेजा, अनमोल जुनेजा (पौत्र) आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement