अडानी की जेबें भर रही सरकार: जीतेन्द्र सरस्वरती

अडानी की जेबें भर रही सरकार…जीतेन्द्र सरस्वरती

 

काशीपुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की पूंजी को निजी पूंजी पतियों के यहां निवेश कराना देश की जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डालना है। हजारों करोड़ों रुपए की एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक की संपत्तियों को जिस तरह से आज गौतम अडानी ग्रुप खुर्द बुद कर रहा है, वह देश को श्रीलंका की तर्ज पर ले जाने की एक साजिश है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार केवल देश के लोगों को सपने दिखाने का काम करती है। इस सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही । पीसीसी सचिव सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सब कुछ महंगा हो गया है । आज देश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकारों द्वारा अडानी के हाथों गिरवी रख दिया गया है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि 2 करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार 2 लाख लोगों को रोजगार नहीं दे पाई। आज ₹400 का सिलेंडर 1100 का है। देश की जनता की गाढ़ी कमाई को पिछले दरवाजे से अडानी की जेबे भरने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा की देश विरोधी नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement