अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। अपराधिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाती पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर चैक बाउंस के आरोपी संजीव कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी ग्राम हल्दुआ शाहु, कुण्डा तथा मोटर वाहन एक्ट के वारंटी विपिन कुमार पुत्र राम किशन सिंह निवासी ग्राम श्यामनगर, कुण्डा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाश देव एवं राजेन्द्र प्रसाद तथा कां. जितेन्द्र चौहान, हेमन्त कुमार, सुमित पंवार, कुन्दन भौर्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement