सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की हुई मौत

 

काशीपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक चालक को मामूली चोट आई है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। फैजुल नगर टंडोला थाना टांडा बादली जिला रामपुर यूपी निवासी श्याम सिंह पुत्र ध्यान सिंह आज पत्नी आरती और मां भगवती के साथ बाइक से सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने ससुर को देखने आ रहा था कि सुबह करीब साढ़े दस बजे केवीआर हाॅस्पिटल के पास पुल से नीचे उतरने पर पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भगवती पत्नी ध्यान सिंह की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि आरती पत्नी श्याम सिंह गंभीर घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement