पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अआत्महत्या कर ली

काशीपुर। पचास वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अआत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर के मौहल्ला कटरामालियान निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र खुशीराम मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करता था। किन्हीं कारणों से इन दिनों वह मानसिक तनाव में था। इसके चलते रविवार सायं उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विवाहित था और दो बच्चों का पिता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement