रामनगर में कांग्रेस जन का सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

रामनगर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, महंगे पेट्रोल-डीजल के विरोध में आज कांग्रेस जन ने नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में रानीखेत रोड रामनगर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने कहा कि शराब और खनन की नीतियों को बनाने में प्रदेश सरकार को 1 दिन का भी समय पूरा नहीं लगता लेकिन महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर काबू पाने में राज्य सरकार कोई भी नीति नहीं बना पा रही है। इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार आम जनता के लिए कोई नीति नहीं बना पा रही है। और अब 2022 में बीजेपी की सरकार की विदाई उत्तराखंड से तय है। उन्होंने कहा कि अब 2022 में उत्तराखंड की जनता बीजेपी सरकार को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सबक सिखाएगी और बीजेपी सरकार को उत्तराखंड से जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पुतला दहन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, सचिव प्रदेश कांग्रेस डॉ निशांत पपने, रामनगर कांग्रेस विधानसभा ऑब्जर्वर ओम प्रकाश कोऑर्डिनेटर रिद्ध करन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद भुवन शर्मा, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद अजमल, राजेंद्र बिष्ट, नवीन सनवाल, ओम प्रकाश आर्य वंशी, कुंदन नेगी, रमेश पंडित, गिरधारी लाल, संजय कुमार, अतुल अग्रवाल, फरीद अख्तर, दीप पांडे, उमाकांत ध्यानी, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद अकबर, नजाकत अली, जावेद खान, रवि ठाकुर, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, अजय मेहता, सचिन कुमार, जितेंद्र रावत, विकास रावत, कैलाश त्रिपाठी, किशोरी लाल, नवीन संवाद महेंद्र आर्य चांद खान दीपक भट्ट, आनंद कपकोटी, मोहम्मद रजा, दीपक जोशी, पंकज पांडे, हरीश रौतेला, मोहम्मद अजीम, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement