बड़ी ख़बर:वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

 

मुख्यमंत्री धामी समेत राजनीतिक दिग्गजो ने गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया है

 

 

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी चम्पावत विधानसभा सीट को मुख्यमंत्री धामी को छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष,पूर्व विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है । उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश मे शोक की लहर फैल गयी है मुख्यमंत्री धामी समेत राजनीतिक दिग्गजो ने गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया है

 

चम्पावत के पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आज प्रातः उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे कैलाश गहतोड़ी का इलाज अमेरिका से भी चला था जिसके चलते कुछ समय उन्हें राहत मिली थी लेकिन कैंसर ने उनका पीछा नही छोड़ा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement