काशीपुर। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन, एनबीडब्ल्यू एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम काशीपुर के यहां से धारा 138 एनआई एक्ट के तहत जारी वारंट के आधार पर रामनगर रोड स्थित रामश्याम कॉलोनी निवासी जितेंद्र चावला पुत्र रामसहाय चावला तथा ग्राम श्यामनगर थाना कुंडा निवासी विशंभर सिंह पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। उधर, न्यायालय एसीजेएम काशीपुर की अदालत से धारा 323, 354, 325 आईपीसी के मामले में जारी वारंट के आधार पर वजीर अहमद पुत्र मौ. उमर को गिरफ्तार किया गया है।
अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया




