तो पीएम मोदी, सीएम धामी व विधायक शिव से प्रभावित होकर गाबा ने छोड़ा हाथ का साथ, थामेंगे कमल का दामन

रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील गाबा ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। श्री गाबा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपा है, जिसके बाद श्री गाबा कल 26 फरवरी को शाम 5 बजे भगत सिंह चौक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
खास बातचीत में सुशील गाबा ने बताया कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ते भारत राष्ट्र, प्रदेश के कुशल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पारित नकल विरोधी कानून व विकास की सोच एवं क्षेत्र के विजनरी विधायक शिव अरोरा द्वारा नए रुद्रपुर की संकल्पना से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस पार्टी में किसी भी नेता व कार्यकर्ता से कोई नाराजगी नहीं है। श्री गाबा ने इस्तीफा देने का कारण अपरिहार्य बताया है। जिसके बाद अब सुशील गाबा अपने साथियों के साथ भगत सिंह चौक में कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बता दें सुशील गाबा कांग्रेस में रहते हुए काफी सक्रिय थे और सदैव सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे। वहीं श्री गाबा के इस्तीफे से कांग्रेस खेमे में शान्ति का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement