नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ की मांग पर जांच का किया अनुरोध

वसुन्धरा दीप डेस्क, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ की मांग पर जांच का अनुरोध किया है। पत्र मंे श्री आर्य ने कहा है कि बेरोजगार संघ द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती में ए.पी.आई. को हटाने एवं एपीआई के स्थान पर लिखित व साक्षात्कार कराने तथा लोक सेवा आयोग के अतिगोपन अधिकारी की संलिप्तता सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में पाये जाने के कारण उनके बीच की भर्ती परिीक्षाओं एपीएस, प्रवक्ता, एफआरओ, लोवर पीसीएस, पीसीएसजे, पुलिस कांस्टेबल आदि की भी जांच किये जाने का अनुरोध किया है। श्री आर्य ने उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के प्रत्यावेदन में वर्णित तथ्यों की जांच कर कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement