जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को समयबद्धता, गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति के साथ ही जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु भी यह योजना बहुत उपयोगी है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी परिवार पेयजल कनेक्शन से वंचित न रहे।
बैठक में नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह ने बताया कि जनपद में 324 पेयजल योजनाओं के सापेक्ष 300 योजनाओं के टेंडर अवार्ड की जा चुके हैं, जिसमे से 268 योजनाएं प्रगति पर हैं, 12 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिला शीघ्र ही निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement