पूर्व सांसद राजबब्बर ने जाना बेहड़ परिवार का हाल, फोन से ली जानकारी

पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा जनता के प्यार के वे आभारी है

पूर्व सांसद राजबब्बर ने जाना बेहड़ परिवार का हाल, फोन से ली जानकारी

दिल्ली ..पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तरप्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ से फोन में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी पूर्व सांसद बब्बर के पूर्व मंत्री से परिवारिक रिश्ते है
आपको बता दे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की किडनी ट्रांसप्लांट हुई है उन्हें उनके छोटे पुत्र सौरभराज बेहड़ ने किडनी दी है जिसके चलते दोनों पिता पुत्र दिल्ली में अपनी बेटी के घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे ही अब पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की हालात ठीक है उन्होने वसुंधरा दीप से फोन में बातचीत करते हुए कहा की ईश्वर के आशीर्वाद और आम जनता के प्यार की बदौलत जल्द लोंगो के बीच आएंगे उन्होंने कहा की आर्शीवाद और शुभकामनाओ की वजह से अब बिल्कुल ठीक है जिसके लिए उन्होंने आम जनता का आभार भी व्यक्त किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement