हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत का वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने काशीपुर आगमन पर किया स्वागत

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत का वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने काशीपुर आगमन पर किया स्वागत

काशीपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत का काशीपुर आगमन पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें हाईकोर्ट नैनीताल की बेंच शिफ्टिंग के आदेश पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रयासों की प्रशंसा की। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि डीसीएस रावत जब से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष बने हैं, अधिवक्ताओं की गरिमा में चार चांद लगे हैं और विशेषकर युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने में आसानी हुई है। इस बीच डीसीएस रावत ने कहा कि अधिवक्तागण एक परिवार के सदस्य हैं और पूरे प्रदेश के अधिवक्ता एक सूत्र में बंधकर सफल न्यायिक प्रक्रिया में योगदान करते हैं। इस मौके पर एडवोकेट भास्कर त्यागी, एडवोकेट अमृतपाल सिंह, नवजोत सिंह, रईस अहमद, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा एडवोकेट, रामकुमार चौहान एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, पंकज कश्यप एडवोकेट आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement