फर्जी डीजी बनकर उधम सिंह नगर में युवक को घूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा हवालात

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता है। पुलिस ने नीली बत्ती लगी कार में घूमते अवैध असलाहधारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक खुद को वीआईपी बताकर शहर में रोब गाठता था। जोकि अवैध असलाह व गनर के साथ मॉल में घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने जांच की और धारा 151 में चालान भी किया। वहीं अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के पांच वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement