भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल इंडिया की ठगी का शिकार हुए युवा SSP से मिले, SSP ने मुकदमा दर्ज करने के दिये निर्देश

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल इंडिया द्वारा युवाओं के साथ की गई धोखाधड़ी के संबंध में ग्लोबल इंडिया के फ्रेंचाइज जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से मिले और आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल ग्लोबल इंडिया पर मुकदमा दर्ज व ग्लोबल इंडिया के सभी खातों को फ्रिज करने के निर्देश दिये। जिसके बाद भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा व ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का आभार व्यक्त किया। बता दें ग्लोबल इंडिया कंपनी युवाओं को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर उनके साथ ठगी कर रही थी। जिसपर एसएसपी के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार पूरी तरह से युवाओं के साथ है। देवभूमि उत्तराखंड से इतनी बड़ी धोखाधड़र करके कोई भाग नहीं पाएगा, वह जहां भी जाएगा उत्तराखंड की पुलिस उसे पकड़ कर एक एक पीड़ित व्यक्ति का पैसा वापस दिलवायेगी। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की ऐसी स्कीमों में फंसने से बचे। जो व्यक्ति स्वावलंबी अपनी मेहनत करके जो पैसा कमा सकता है वही केवल सत्य है। झूठे सपने बेचकर कोई अमीर नहीं होता। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे हर कीमत पर वापस दिलवाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement