G-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन सख्त, प्रशासन की चेतावनी से व्यापारियों में रोष; दुकानें बंद कर जताया विरोध

वसुंधरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शहर के मुख्य हाइवे में अतिक्रमण पर पीला पंजा चलना तय हो गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने सभी व्यापारियों को चेतावनी भी दे दी थी। जिसके बाद जल्द ही अतिक्रमण पर प्रशासन कार्यवाही करने वाला है। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने बस स्टैंड के सामने एकत्र होकर अपनी अपनी दुकानों की चाबियां व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा को सौंपकर विरोध जताया। व्यापारियों की मांग है कि उनकी दुकानों को ध्वस्त न किया जाए। इस दौरान सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि प्रशासन की चेतावनी के बाद सभी व्यापारी एकत्र हुए हैं, जिनके द्वारा अपनी दुकानों को बंद कर चाबियां सौंपी गई है। जिन्हें शहर के विधायक शिव अरोरा को सौंपा जाएगा। जिसके बाद विधायक शिव अरोरा ही दुकानों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement