G-20 सम्मेलन की तैयारियों में सुरक्षा में चूक, बिना हेलमेट और बेल्ट के क्रेन पर चढ़ा कर्मी

रजत शर्मा
वसुंधरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। विदेशी मेहमानों के स्वागत में प्रशासन ने रुद्रपुर से लेकर रामनगर तक सड़के बिछाना व सुंदरता का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें कार्य कर रहे कर्मियों की बड़ी चूक देखने को मिली है। रुद्रपुर में बिजली के खंबो पर रंग कर रहे कर्मी बिना किसी सुरक्षा के क्रेन पर चढ़कर रंग पुताई करते दिख रहे हैं, जो बड़े हादसे को दावत दे सकता है। ऐसे असुरक्षित ढंग से कार्य कर रहे कर्मी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं, जिनपर प्रशासन अपनी आंखे मूंदे बैठा है।

G-20 सम्मेलन की तैयारियों में सुरक्षा में चूक, बिना हेलमेट और बेल्ट के क्रेन पर चढ़ा कर्मी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement