-->

किच्छा के राघव नगर सड़क किनारे मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र के राघव नगर सड़क किनारे 32 वर्षीय अज्ञात महिला की संदिग्ध परस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे सूचना मिली थी राघव नगर स्थित शमशान घाट के पास सड़क से लगती हुई जमीन में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले में चुन्नी बंधी हुई थी। आशंका जताई जा रही है की महिला की गला घोट कर हत्या की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।
एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया की अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे संदिग्ध परस्थितियों में मिला है। मौके पर डॉग स्क्वायर की टीम और फोरेंसिक टीम को भेजा गया है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। महिला के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है।


खबरे शेयर करे -

One thought on “किच्छा के राघव नगर सड़क किनारे मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *