रुद्रपुर में आबकारी अधिनियम के 69 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती नष्ट
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर में न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 69 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण किया गया। 14 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में अभिलेखों से मिलान के बाद संबंधित माल को नष्ट किया गया। कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर वैभव सैनी के निर्देशन में संपन्न हु
ई।





