धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, आ सकती है आबकारी नीति; अन्य मुद्दों पर भी होगा विचार

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक सोमवार शाम पांच बजे होनी तय है। इस बैठक में आबकारी नीति के साथ ही पर्यटन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय नीतियों को भी संशोधन के लिए लाया जा सकता है। इस माह मंत्रिमंडल की यह चौथी बैठक होगी। इनमें पहली बैठक देहरादून में तो दूसरी व तीसरी बैठक गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हुई थीं। बैठक में कई निर्णयों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें आबकारी नीति लंबे समय से अधर में लटकी हुई है, जिसपर आज विचार किया जा सकता है और नई आबकारी नीति को लागू किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement